Tuesday, May 17, 2011

इतिहास बन गई हो खुशबू

२७ अप्रैल,२०११। रांची के सन जेविएर कॉलेज में एक लड़की एग्जाम देने आती है और एक सनकी प्रेमी के द्वारा उसकी गर्दन एक झटके में अलग कर दिया जाता है। आरोपी तो पकड़ लिया जाता है, पर खुशबू इस दुनिया में नहीं रहती है। कॉलेज से लेकर सिटी में चर्चा और कुछ नहीं। नेशनल से लेकर लोकल मीडिया तक में कवरेज की होड़। जिसने सुना और देखा किसी को विश्वास नहीं हुआ।
कैसे हुआ यह सब
प्रेम के दीवाने एक लड़के ने सिटी के चर्चित संत जेविएर कॉलेज में ब्रुटल किलिंग को अंजाम दिया। घटना पौने पञ्च बजे उस समय घटी, जब स्टुडेंट एग्जाम का पेपर देकर क्लास रूम से निकल रही थी। इस घटना से कॉलेज ही नहीं पूरी सिटी में सनसनी फ़ैल गई। कॉलेज के होस्टल में रह रहे लडको ने हताय्रोपी को धर दबोचा। उसकी इतनी पिटाई हुई की उसे हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. बाद में पता चला की विजेंद्र प्रसाद ने उसकी इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह जब अपने नानी घर में थी तो विजेंद्र को उससे प्यार हो गया। खुशबू की कहीं और शादी ठीक हो गयी। इसका दर्द वह नहीं सह सका और उसने जूनून में उसकी हत्या कर दी। जमशेदपुर का लड़का विजेंद्र प्रसाद फिहाल जेल में है।